कोलकाता में तृणमूल ओर भाजपा कारकार्ताओ में भिंड़त , भीड़ ने किया पथराव, ईशवचंद्र बीधासागर की प्रतिमा तोड़ी ?
कोलकाता | पक्षिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के दौरान जमकर उपद्रव हुआ | शाह का काफिला जैसे ही कलकत्ता विष्बवीद्यालय के पास पहुंचा ,तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद के कार्यकर्ताओ ने काले झंडे दिखाय | विद्यासागर कॉलेज के हॉस्टल से शाह के वाहन पर पथराव किया गया | इसके बाद भाजपा और तृणमूल समर्थक भीड़ गए | पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा | भीड़ ने हॉस्टल के बाहर आग लगा दी व ईश्वरचंद विधासागर की प्रतिमा तोड़ दी | शाह ने हमले के लिए तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया | वही तृणमूल ने भाजपा पर बाहर से गुंडे लाकर हिंसा करवाने का आरोप लगाया है | पुलिस के मुताबिक, शाह का काफिला जैसे ही कॉलेज स्ट्रीट के सामने पंहुचा, तृणमूल के युँवाओं ने काले झंडे दिखाय और शाह गो -बैक के नारे लगाए | शाह के वाहन पर पथराव हुआ | इसके जवाब में भाजपा कार्यकर्ताओ ने हॉस्टल का मुख्यद्वार बंद कर बाहर खड़ी दर्जनो साईकिल और बाइक में आग लगा दी | हॉस्टल पर पथराव किया गया और कॉलेज में भी तोड़फोड़ की गई | पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा | हंगामे के चलते रोडशो बीच में ही ख़त्म हो गया और पुलिस शाह को सुरक्षित स्थान पर ले गई | इस बीच, तृणमूल प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन ने आरोप लगाया की बाहर से लाए गए भाजपा के गुंडों ने विधासागर की प्रतिमा तोड़ दी | प.बंगाल आपको इसके लिए माफ नहीं करेगा |
रोड-शो से पहले उतरवाए मोदी-शाह के पोस्टर ?
अमित शाह का रोड शो शाम 4;30 बजे शुरू होकर उत्तरी कोलकाता में विवेकानंद भवन पर ख़त्म हुआ | शाह के साथ ट्रक पर उम्मीदवार राहुल सिन्हा और कोलकाता से प्रत्यासी चंद्रकुमार बोस थे | कारकर्ता जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे रोड शो से पहले भी भाजपा नेताओ और पुलिस में विवाद हुआ || पुलिस ने अनुमति न होने की बात कह कर पीएम मोदी व शाह के पोस्टर उतरवा दिए और मंच हटवा दिया | इस पर भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की पुलिस अफसरों से झड़प भी हुई |
तृणमूल के गुंडों ने किया हमला ?
भाजपा को मिल रहा समर्थन से ममता बनर्जी बौखला गई है | वह हिंसा भड़काने की कोशिश कर रही है | रोड शो के दौरान तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने मेरे ऊपर हमला किया, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रही | मै सुरक्षित हूँ | बंगाल की जनता इन्हे जवाब देगी | कॉलेज स्ट्रीट के पास पुलिस ने काफीले को तय मार्ग से अलग मोड़ दिया | मुझे स्वामी विवेकानन्द के घर तक जाने की अनुमति नही दी गई | - अमित शाह, अध्य्क्ष भाजपा |
ममता ने शाह को बताया गुंडा ?
यदि आप ईश्वरचंद विद्यासागर की प्रतिमा तोड़ते है है, तो मै आपको गुंडे के अलावा क्या कहू ? यह शर्मनाक है | मुझे आपकी विचारधारा से नफरत है | मुझे आपके तरीके से नफरत है | विद्यासागर की प्रतिमा तोड़ने के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस बृस्पतिवार को रैली निकालेगी | -ममता बनर्जी, अध्य्क्ष तृणमूल कांग्रेस |



No comments:
Post a Comment