इंदौर -सदर बाजार थाना क्षेत्र से लापता हुए दसवी के छात्र ने मिलने के बाद तीन दिन में तीन बार बयान बदले। रविवार को उसने कबूला की जो रुपए लेकर वह सामान खरीदने गया था, वे गुम गए थे। उसे डर था की परिजन इसके लिए उसे डाटेंगे और वह मुंबई भाग गया। उसने पहले बताया था की जिस बाइक सवार युवक के साथ वह गया था, उसने रास्ते में उसेके रस के साथ नशीला पदार्थ पीला दिया था। इसके बाद उसे मुंबई में होश आया। उसने पहले यह भी बताया था की बाइक सवार युवक उसका अपहरण करके ले गया और ट्रैन में अकेला छोड़कर भाग गया था।
सचिन [15 ]पिता परमात्मा सिंह निवासी सिरेमल बाफना मार्ग गुरुवार को रहस्यमय ढंग से गायब हो गया था। शुक्रवार दोपहर उसके मुंबई में मिलने की सूचना मिली और शनिवार शाम परिजन उसे लेकर इंदौर लौट आए। तबियत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सदर बाजार थाना प्रभारी अजय कुमार वर्मा ने बताया की किशोर को पूछताछ के बाद रविवार को उसके परिजन को सौप दिया गया है। उसने पूछताछ में बताया की बाइक सवार युवक के साथ वह इमली बाजार गया था। रुपय कम पड़ने पर वह घर लौट और माँ का एटीएम लेकर वापस गया। उसने मल्हार आश्रम के समीप एसबी आई के एटीएम से रूपए निकले थे। दुकान पहुंचने से पहले रूपए जेब से गिर गए। परिजन के डर से वह घर नहीं गया और पैदल रेलवे स्टेशन चला गया। करीब 7:30 बजे में ट्रैन में बैठा और देवास् पहुंच गया। करीब चार घंटे इंतजार करने के बाद वह दूसरी ट्रैन बैठा और वापसी [मुंबई ] पहुंच गया। यहाँ एक युवक की मदद से उसने माँ को फ़ोन लगाया और जानकारी दी। इसके बाद उसे पुलिस स्टेशन में बैठा दिया गया।
घटनास्थल पर की छात्र को ले गई पुलिस
टी आई ने बताया की रविवार को जाँच अधिकारी एस आई शिवकुमार सोलंकी किशोर और उसकी माँ को घटनास्थल पर ले गए। उन्हें एटीएम पर और फिर उस दुकान पर ले जाया गया जहा वह सामान खरीदने आया था। इसके बाद किशोर ने बताया की बाइक सवार युवक उसे फूल की दुकान पर ले गया था। पुलिस उसे सभी स्थानों पर ले गई। गलियों में उस बाइक को भी तलाश, जिससे युवक किशोर को ले गया था किशोर घटना की सही जानकारी नहीं दे पा रहा है या शायद सच छिपा रहा है। पुलिस फुटेज के आधार पर युवक को तलाश रही है, जिसके साथ बच्चा सामान खरीदने गया था।
ट्रैन का समय भी गलत बताया
सोलंकी ने बताया किम छात्र PUBG गेम खेलने का आदि है। उसके दोस्तों से पूछतॉछ में पता चला की वह खाली समय में PUBG खेलता है। माँ ने भी पुलिस को बताया की पड़ोसी के मेडिकल स्टोर पर जाकर बेटा PUBG खेलता है। पुलिस को छात्र ने बताया की वह इंदौर से देवास गया था। यहाँ चार घंटे बैठा रहा। इसके बाद वह रात करीब 11 बजे मुंबई की ट्रैन में बैठा था। जबकि जो समय बता रहा है उस वक्त कोई ट्रैन मुंबई नहीं जाती है। पुलिस को शंका है की PUBG गेम का टास्क पूरा करने के लिए किशोर ने उक्त कदम उठाया।


No comments:
Post a Comment